शिवहर: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डुबाघाट पर सेल्फी लेने पर लगाई गई रोक
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. डुब्बा घाट पर सेल्फी लेने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. डुब्बा घाट के कई स्थानों पर बैनर पोस्टर और बैरिकेडिंग से घेर दिया गया है और पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम को तैनात कर दिया गया है. डुब्बा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलबोझी करते है. जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।