केरसई: सिमडेगा विधायक ने कामतारा डीपाटोली से बावरीकोना तक बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
Kersai, Simdega | Apr 23, 2026 सिमडेगा के कामतारा डीपाटोली से बावरीकोना तक बनने वाले REO विभाग की कार्यक्रम सड़क निर्माण कार्य का सिमडेगा विधायक ने गुरुवार को 1:00 बजे शिलान्यास किया। गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया ।विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने का उनकी पहली प्राथमिकता है और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।