जगदलपुर: उलनार के तारागुड़ा पारा में भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, चाचा गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
रविवार सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे जमीन विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने पिता के बड़े भाई पर जानलेवा हमला किया है।भतीजे ने अपने पिता के बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़कर उसे जान से मारने की कोशिश की है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।