जगदलपुर: दीन दयाल वार्ड में मितानिनों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष भी हुए शामिल
जगदलपुर नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में वार्ड पार्षद श्रीमती सविता गुप्ता ने मितानिनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया।सम्मान समारोह में शहर के मितानिन बहने को आमंत्रित कर मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य का उल्लेख किया गया और वार्डवासियों के बीच में मितानिन बहने के कार्यों को उल्लेखनीय कर उपस्थित वार्ड वासियों को जानकारी दी गई।