जगदलपुर: विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में सांसद कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्राम कलचा में हुआ शुभारंभ
रविवार को दोपहर 2 बजे सांसद महेश कश्यप के गृहग्राम कलचा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सांसद कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए और प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है।