बयाना: बयाना में गोगाजी महाराज का 44वां वार्षिक मेला
बयाना के श्री गोगाजी जाहरवीर सेवक मंडल ट्रस्ट की ओर से जाहरवीर गोगाजी महाराज का 44वां वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जाहरवीर गोगाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे।