भादरा: घर के बाहर खड़ी दो बोलेरो पर हमला, एक में लगाई आग, नामजद सहित अन्य पर भादरा पुलिस थाना में मामला दर्ज
भादरा के वार्ड नंबर 11 में घर के बाहर खड़ी दो बोलेरो गाड़ियों पर हमला कर एक वाहन में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता शिल्पा की रिपोर्ट पर कुलदीप उर्फ बिट्टू सहित अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रंजिश से जुड़ी बताई गई है।