लखीसराय: नगर परिषद के द्वारा शहर के विद्यापीठ चौक से नया बाजार तक कराया गया अतिक्रमण मुक्त।
लखीसराय शहर को जाम मुक्त करने को लेकर नगर परिषद के द्वारा शहर के विद्यापीठ चौक से लेकर स्टेशन रोड होते हुए नया बाजार तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया। धावा बल टीम के द्वारा सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किए गए स्थान को खाली कराया गया। साथ ही जेसीबी मशीन के द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर निर्माण किए गए सीढ़ी और दुकान को भी हटाया गया।