बीना: बलारखेड़ी खेड़ी: बिना दस्तावेज रह रहे 25 परिवारों ने जनसुनवाई में प्रशासन से मांगी मदद
Bina, Sagar | Sep 29, 2026 पीड़ितों ने बताया कि उनके कुटुंब के लगभग 25 परिवार बलारखेड़ी के सीमावर्ती वन क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। पूर्व में वन कर्मियों द्वारा उन्हें बलपूर्वक हटाया गया और कच्चे मकानों में आग लगा दी गई। तब से ये परिवार घुमक्कड़ जीवन जीने को मजबूर हैं। अब फिर वन भूमि पर रहने के कारण उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवारों ने कार्रवाई की मांग की है।