संतकबीरनगर के बरहदिया बाजार निवासी शिव प्रकाश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाटा संख्या 1159 की भूमि उनके कब्जे में है और राजस्व नक्शे में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। आरोप है कि डूडा व नगर पालिका के ठेकेदार बिना अनुमति सड़क बना रहे हैं।