गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-62 क्षेत्र में नाबालिग किशोर ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-62 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग किशोर ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मृतक मूल रूप से बदायूं जनपद का रहने वाला था तथा कुछ दिन पहले ही नोएडा में स्थित अपने भाइयों के घर पर रहने आया था। पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।