गौतम बुद्ध नगर: स्वाद सदन ढाबे के पास से पुलिस ने लंबे समय से वांछित ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में लंबे समय से वांछित ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सलमान के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।