गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-143 स्थित सरस्वती एंक्लेव में सूने पड़े घर से लाखों के जेवर व नगदी चुरा कर चोर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-143 में स्थित सरस्वती एंक्लेव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुरा कर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।