गौतम बुद्ध नगर: जीएच-1 सर्विस रोड से पुलिस ने ऑटो रिक्शा में सवारियां बिठाकर लूटपाट करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ऑटो रिक्शा में सवारियों को बिठाकर लूटपाट करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से इरफान के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।