बेहट: पाड़ली रोड से पुलिस ने नशा तस्कर को चरस सहित पकड़ा
शनिवार को थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक नशा तस्कर को पाड़ली रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 469 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने मुरसलीन पुत्र रफीक निवासी महमूद मजरा बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l