पीरो: पीरो देव चंदा नहर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
Piro, Bhojpur | Jun 26, 2025 पीरो देव चंदा नहर के पास हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना गुरुवार की शाम 6:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। जख्मी युवक की पहचान डोमन डिहरा गांव निवासी जियूत यादव के पुत्र करन यादव के रूप में की गई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया गया है। युवक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।