पीरो: पीरो में अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया ज़ब्त
Piro, Bhojpur | Jun 27, 2025 पीरो थाना की पुलिस व खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुरुवार की रात 8:00 बजे के करीब प्रेस रिलीज में बताया है कि पीरो थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और खनन विभाग के इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू छापेमारी के दौरान जब्त किया गया है।