नूह: नूंह में कांग्रेस ने वोट चोरी और चुनावी पारदर्शिता को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की
जिला कांग्रेस नूंह के जिलाध्यक्ष चौधरी शहीदा खान ने वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा की बात कही।