कुर्था: कुर्था थाना के पास जाम, दो घंटे तक दर्जनों गाड़ियां फंसी रहीं
Kurtha, Arwal | May 9, 2026 कुर्था थाना के पास तिनमुहानी पर अचानक जाम लग गया। तीनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लगीं। डीलर अभिषेक शर्मा ने करपी पुलिस पर आरोप लगाते सड़क जाम कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस हाइवा ट्रकों को रोकती है, उनके ट्रक को शुक्रवार दाउदनगर-टिकारी मार्ग भेजा गया, जिससे समय-खर्च बढ़ा। चालक से अभद्र व्यवहार का भी आरोप। हाई वोल्टेज ड्रामा चला।