पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 ओवरलोड हाईवा ट्रक किए जब्त
पहाड़ी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कामां रोड पर अवैध खनिज डस्ट/गिट्टी से भरे 4 ओवरलोड हाईवा ट्रकों को पकड़ा। जांच में रॉयल्टी, रवन्ना, टीपी सहित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर चारों ट्रकों को जब्त कर एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। शुक्रवार रात्रि 8 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।