भिंड: मालनपुर के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में एमपी हाईवेज के वृक्षारोपण अभियान में कर्मचारियों ने लगाए पौधे
Bhind, Bhind | Aug 6, 2026 एमपी हाईवेज द्वारा गुरुवार को लगभग 5 बजे मालनपुर स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमपी हाईवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे