जगदलपुर: इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम से बस्तर ओलंपिक के आयोजन को लेकर खिलाड़ियों ने निकाली मशाल रैली
शनिवार शाम 6 बजे बस्तर ओलंपिक के आयोजन को लेकर खेल विभाग और खिलाड़ियों ने मशाल रैली का आयोजन किया।रैली में संभाग भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रैली इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम से प्रारंभ हुई नगर मुख्य चौक चौराहों से होते हुए दलपत सागर पहुंची जहां खिलाडियों दलपत सागर दीपोत्सव कार्यकम में शामिल होंगे।