पडरौना: कुशीनगर कलेक्ट्रेट पर मुसहर और धांगड समाज ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा
कुशीनगर जिले के विभिन्न तहसीलों से भारी संख्या में मुसहर और धानगढ़ समाज के लोग आज जिला मुख्यालय पहुँचे। डीएम कार्यालय के बाहर उन्होंने जमकर नारेबाज़ी की और डीएम के नाम पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की। आक्रोशित समाज के लोगों का कहना है कि सूबे के सीएम ने उन्हें गोद लिया था, लेकिन आज तक उन्हें ज़मीन का पट्टा,घरौनी प्रमाण पत्र मिले।