पडरौना: खिरकिया बीच बाजार में गोलीकांड, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवॉल्वर व कारतूस बरामद कर भेजा गया जेल
कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरकिया बाजार में बीते मंगलवार सुबह आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम विकास यादव (उम्र 30 वर्ष, पुत्र सुनील यादव) बताया जा रहा है। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया