पडरौना: पड़रौना में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश दिखा
कुशीनगर के पड़रौना में आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल का जोरदार स्वागत हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पीडीए जागरूकता अभियान को गति देने के लिए वे पड़रौना पहुँचे। आज बुधवार को जैसे ही उनका काफिला पड़रौना में दाखिल हुआ, कार्यकर्ता जगह-जगह फूल मालाओं और गुलदस्तों के साथ खड़े नज़र आए। जगह-जगह कार्यकर्ता व नेताओं ने स्वागत किया