पडरौना: कुशीनगर: कटकुईया कटहरि टोला में समूह लोन की किस्त के लिए कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान मजदूर ने खाया जहर, इलाज जारी
कुशीनगर में लोन वसूलने के दबाव में एक मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम। समूहों के कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कटकुईया कटहरी टोला की है। 30 वर्षीय राजबल्ली प्रसाद, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, कई वित्तीय कंपनियों से लोन ले चुका था। किस्त चुकाने का दबाव बढ़ने पर उसने जहर खा लिया।