ऊंचाहार: मुगलपुर अरखा गाँव में दबंग द्वारा महिलाओं को पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुर अरखा गाँव की हिरा ने बताया कि,गुरुवार को उनका एक पट्टीदार जो रायबरेली में रहता है,वो उसके घर आया और पुराने विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने पर बहन एरम को भी मारापीटा, इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है, पुलिस जांच कर रही है।