मुफस्सिल थाना पुलिस ने तांबो चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक 16 अप्रैल की रात हेंसाबासा गांव में जितेन चातर के घर के आंगन से चोरी की गई थी