बांसगांव: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाँसगाँव तहसील के अंतर्गत आने वाले बेलीपार बाँसगाँव व गगहा थाने के कुल 7 आरक्षियों को किया लाइन
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बाँसगाँव तहसील के अंतर्गत आने वाले बेलीपार थाने के एक आरक्षी बाँसगाँव थाने के चार व गगहा थाने के दो आरक्षियों को लाइन हाज़िर किया है। बेलीपार थाने पर तैनात रहे उपेन्द्र सिंह यादव, बाँसगाँव थाने पर तैनात रहे उमाशंकर यादव, राहुल गौतम, राजेश पाठक, मनोज दुबे सहित गगहा थाने पर तैनात रहे अभिषेक पांडेय व अजय नारायण सिंह को लाइन हाज़िर किया।