बांसगांव: बड़हलगंज बेलसडी गाँव में अज्ञात चोरों ने नगदी सहित लाखो के जेवरात किया चोरी
बड़हलगंज थाना अंतर्गत बेलसडी गाँव में अज्ञात चोरो ने बुधवार की रात 20 हजार नगदी सहित लगभग 06 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मुखलाल ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। बीते दो/तीन माह में दर्जनो गांवों मे बेखौफ चोर चोरी को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। पुलिस हाथ पर हाथ दिये बैठी है।