बांसगांव: अवरुस गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के दरवाज़े का ताला तोड़कर सामानों की हुई चोरी, गोला थाने में दी गई तहरीर
गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के अवरुस गांव में अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय दरवाजे का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को चोरी कर लिया। गांव में नियुक्त सफाई कर्मचारी की सूचना पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवनारायन ने गोला थाने में तहरीर देकर जांच करने की मांग की है। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि ग्रीष्मावकाश के कारण स्कूल की छुट्टियां है।