सकलडीहा: काजीपुर गांव में शराब दुकान हटाने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
सैयदराजा के गाजीपुर गांव के ग्रामीणों ने शराब दुकान हटाने को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि मुख्य सड़क पर दुकान खुलने से माहौल खराब है, शराबियों के उत्पात से महिलाओं व छात्राओं को दिक्कत हो रही है। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया।