बरौली: कोटवा गांव निवासी सहित 12 युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ₹7 लाख 20 हजार की ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कोटवा गांव निवासी युवक सहित 12 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर 720000 रुपए की ठगी एक एजेंट के द्वारा कर ली गई है। पीड़ित युवकों ने बरौली थाने में पहुंचकर बिंदवलिया गांव निवासी ओसियर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।