बरौली: बरौली थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर डीजे संचालकों के साथ पुलिस ने किया बैठक, डीजे नही बजाने का किया अपील।
बरौली थाना परिसर में बुधवार को एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश के बाद थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने बरौली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों के रहने वाले डीजे संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान थाना प्रभारी ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाने की अपील की। साथ ही डीजे बजाने पर कार्रवाई करने की बात कही।