बरौली: बरौली प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाने का दिया निर्देश।
बरौली प्रखंड कार्यालय का बुधवार को डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के द्वारा बरौली प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि सरकार की योजनाओं से लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ दिलाने का कार्य करें।