बरौली: बरौली स्थित कोल्ड स्टोर के समीप शिव मंदिर के पुजारी को चाकू का भय दिखाकर बदमाशों ने दान पेटी से पैसे को लुटा। जांच शुरू।
बरौली थाना क्षेत्र के बरौली स्थित कोल्ड स्टोर के समीप शिव मंदिर के पुजारी सोमवार की देर रात को सो रहे थे। इसी बीच तीन की संख्या में मंदिर में घुसे बदमाशों ने पुजारी को चाकू का घर दिखाकर मंदिर के दान पेटी में रखा पैसा लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।