बरौली: नेरूरी गांव के समीप जबरन चंदा वसूली करने के आरोप में पांच युवक हुए गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश।
बरौली थाना क्षेत्र के नेरूरी गांव के समीप सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करते पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर दी। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी।