बानसूर: हरसौरा में विवाहिता की फंदे से लटकी लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
Bansur, Alwar | May 16, 2026 हरसौरा। कस्बे की ढाणी खोजा वाली में शुक्रवार को 38 वर्षीय विवाहिता आंची देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के पास टीन शेड में शव रस्सी से लटका मिला। घटना के समय पति खेत में थे और दोनों बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को फंदे पर लटका देखा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत बता दिया।