चित्तौड़गढ़: आम चुनाव के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन के लिए बुधवार को DRDA हाल में होगी 21 विभागीय अधिकारियों की बैठक
लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बुधवार को 21 विभागों के अधिकारियों की बैठक होगी। सुबह 11:00 बजे ग्रामीण विकास सभागार में जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी, सीईओ धायगुडे स्नेहल नाना उक्त बैठक लेंगी। बैठक में समस्त विकास अधिकारियों सहित 21 विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।