मुगलसराय: लखमीपुर में जलनिगम की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूटा, जर्जर सड़क पर किया प्रदर्शन
मुगलसराय के लखमीपुर क्षेत्र में जलनिगम द्वारा करीब 10 दिन पहले नाला खोदकर अधूरा छोड़ देने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई है, जिससे आए दिन राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आज बुधवार दोपहर 12 बजे प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग किया।