नौतनवा: बरगदवा पुलिस ने त्योहारों पर सख्त सुरक्षा के लिए बढ़ाई पैदल गश्त
महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में पैदल गश्त अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तेज कर दी और आम जनता से सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।