थरथरी: लखाचक में ट्रांसफार्मर ठीक करते समय करंट लगने से मानव बल की मौत
थरथरी थाना क्षेत्र के लखाचक गांव में सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे ट्रांसफर्मा का स्विच ठीक करने के लिए ट्रांसफर्मा पर चढ़ने के दौरान करंट से मानव बल की मौत हो गई। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के जयप्रकाशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुधीर कुमार हैं। ग्रामीणों की मानें तो बिना शट डाउन लिए विभाग के अधिकारियों ने मानव बल को ट्रांसफर्मा पर चढ़ा दिया। जिससे हादसा हुआ।