थरथरी: जैतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य को बीडीओ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
थरथरी प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर साढ़े बारह बजे नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य को जीत का प्रमाणपत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हाल ही में हुए उपचुनाव में निर्वाचित जैतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 से दिनेश शर्मा को जीत का प्रमाणपत्र देते हुए बीडीओ गौरी कुमारी ने शपथ दिलाई। दिनेश शर्मा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुई थे।