चंदौसी: चंदौसी क्षेत्र में सोत नदी का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया, एसडीएम आशुतोष तिवारी रहे मौजूद
चंदौसी क्षेत्र में नदियों के संरक्षण और जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में चल रहे ‘एक जनपद-पाँच नदियाँ’ अभियान के तहत सोत नदी के करीब 15 से 20 किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन कैमरे से मंगलवार शाम 5:00बजे करीब सर्वे कराया गया। एसडीएम चन्दौसी आशुतोष तिवारी के निर्देशन में निरीक्षण हुआ