अशोक नगर: अशोकनगर रेल्वे फाटक के पास मकान विवाद में रिश्तों पर वार पिता और बड़े भाई ने छोटे बेटे को लोहे की रॉड से पीटा
अशोकनगर रेलवे फाटक के पास मकान विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। त्रिलोकपुरी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय कन्हैया अहिरवार ने आरोप लगाया है कि मकान खाली कराने को लेकर उसके पिता तुलीचंद अहिरवार और बड़े भाई राजू ने लोहे की छड़ से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक कोतवाली थाना पहुंचा,जहां उसने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग।