शाहजहांपुर: दर्दनाक हादसा: बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, चार घायल
शाहजहांपुर। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के कलेक्टरगंज के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के संगम विहार निवासी विमल बिहारी पांडेय अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीतापुर गए थे। बुधवार रात करीब 8 बजे वे अपने बेटे अतुल और भतीजों के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। कलेक्टरग