चरपोखरी: चरपोखरी से अंचला अधिकारी चंदन चौधरी का तबादला, कौआकोल में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
चरपोखरी प्रखंड में पदस्थापित अंचल अधिकारी चंदन चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड का नया अंचला अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब इस प्रशासनिक बदलाव के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। चंदन चौधरी के कार्यकाल के दौरान चरपोखरी में राजस्व एवं अंचल से जुड़े कई मामलों में सक्रियता देखने को मिली।