लोहरदगा: लोहरदगा में शांति समिति की बैठक, डीसी ने ईद-उल-फितर और रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए
आगामी ईद-उल-फितर और रामनवमी के मद्देनजर जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे लोहरदगा जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने की।