भगवानपुर: रोला हेड़ी गांव में पैसे मांगने पर दो युवकों के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पिरान कलियर थाना पुलिस को रोला हेड़ी गांव निवासी दिलशाद में तहरीर देकर बताया कि उसके दो बेटों को गांव का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां काम पर ले गया था। काम की जो रकम दी गई उसमें ₹6000 कम थे। जिनको बाद में देने की बात कही गई थी। जिसके बाद रकम मांगने पर उनके बेटों के साथ मारपीट की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।