नरवर: कृषि विकास विभाग के खिलाफ आदिवासी किसानों का प्रदर्शन, मुफ्त मूंगफली बीज बेचने का आरोप; सड़क पर लगाया जाम
नरवर क्षेत्र में कृषि विकास विभाग के खिलाफ आदिवासी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क वितरित किए जाने वाले मूंगफली बीज का वितरण नहीं किया गया, बल्कि बीज बेचने की कोशिश की गई। इससे नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि सरकार की योजना के